यूपी में भारी बारिश के आसार

स्वतंत्र भारत ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। वहीं, कई जगहों पर
थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं। वहीं, आने वाले दिनों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ कई जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 12-17 जुलाई के बीच कई स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की बात कही गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 17 जुलाई के लिए अपडेट जारी किया है। इन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कई जगहों पर बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को निचले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा, रास्तों में जाने बचें और कमजोर मकानों से दूर रहें।
इसके साथ राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकने तथा आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
मौसम का मुख्य अनुमान
पूर्वी उत्तर प्रदेश: यहाँ 12 से 15 जुलाई के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 12 से 17 जुलाई के बीच कई इलाकों में रुक-रुक कर (छिटपुट) बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: यहाँ 12 से 17 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव रहेगा, जहाँ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।
लखनऊ और आसपास के क्षेत्र: राजधानी और इसके पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।










